-तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन
तोपचांची ।संवाददाता।
न्यू स्टार क्लब,लोकबाद कुर्मी टांड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दीप नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन और फिता काटकर किया । उद्घाटन मैच खेलने के पहले जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन फुटबॉल मैच जे.एस.सी.क्लब छरीदारडीह और एफ.सी. क्लब हजारीबाग के बीच खेला गया। जिसमें प्लेंटी सुट में एक गोल से जे.एस.सी. क्लब छरीदारडीह विजय हुआ। उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि टुंडी विधायक को खिलाड़ियों के प्रति कोई चिंता नहीं है। आज खेल क्षेत्र से जुड़े बहुत सारे क्लब सहयोग के अभाव में सिमट गए।

अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी साधन के अभाव में खेल का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। अगर सरकार टुंडी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को सहयोग करें तो पूरे देश में झारखंड का नाम रोशन हो सकता है। इस अवसर पर अबुजर गफ्फारी,मो.खालीद,मो.आरीफ,मो.मतीम,मो.ईदरीस,पंकज मुर्मू, अशोक कुमार दास, शिव लाल हेंब्रम,मो.अब्दुलमती,मो.असलम,मो.अरसद आदि उपस्थित हुए।















