Advertisement

जम्मू: चंदेल ने कहा,भारतीय फौज की ताकत से डरा चीन,पाक

-चंदेल ने कहा भारतीय फौज की ताकत से डरा चीन पाकिस्तान
=======================

 

जम्मू ।संवाददाता

 

हिंदूवादी भाजपा नेता श्री राजू चंदेल ने आज जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि
पीओके अपेक्स इस्लामिक देशों की जागीर नहीं। पीओके भारत का अभिन्न अंग है। अपेक्स इस्लामिक देश इस्लामिक देश भारत में अपनी दखलअंदाजी तथा भारत के अंदरूनी मामलों में अपनी दखलअंदाजी तुरंत बंद करें
श्री चंदेल ने कहा जिस प्रकार गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। आज तक हिंदुस्तान के इतिहास में लगातार इतनी बार किसी की भी सत्ता नहीं रही है ।


श्री चंदेल ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत से पाकिस्तान मैं चारों तरफ मातम फैला हुआ है। पाकिस्तान के नेता यहां तक कह रहे हैं कि मोदी जी को 2024 में दोबारा भारत की जनता प्रधानमंत्री चुनने जा रही है। जिससे पाकिस्तान को
और उनके राजनेताओं को अभी से खतरा पैदा हो गया है।
श्री चंदेल ने कहा कि हमारी भारत की फौजी सैना इतनी अधिक शक्तिशाली हो चुकी हैं कि उसका मुकाबला चीन व पाकिस्तान एक साथ मिलकर भी युद्ध करें तो नहीं हरा सकते।
हमारे देश के सबसे शक्तिशाली हथियार योगी सेना को दिए जा चुके हैं जिसमें प्रमुख काली लेजर वेपन दुर्गा लेजर वेपन पृथ्वी अग्नि रुद्रा जैसी खतरनाक मिसाइल से तो पहले ही पाकिस्तान में चीन खौफ खाता है।
और हमारे शक्तिशाली सैनिकों द्वारा लगातार नाटे कद वाले चीनी सैनिक लगातार पिटाई खा रहे हैं। इन सब बातों से पाकिस्तान की आर्मी भी बहुत ज्यादा खौफ में है।
श्री चंदेल ने कहा कि पीओके के भारतीय नागरिकों पर लगातार पाकिस्तान की फौजी आर्मी कहर बरपा रही हैं। उनके जुल्मों सितम कि अब हद हो चुकी है जल्द ही भारत की फौजी पीओके पर आक्रमण कर भारत में शामिल कर लेगी और पीओके की जनता को पाकिस्तान की आर्मी के जुल्मों सितम से मुक्ति मिलेगी। अब वह दिन दूर नहीं पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका है उसे भारतीय फौजी आर्मी जल्दी फोड़ने वाली है भारत का अभिन्न अंग पीओके जल्द ही भारत में शामिल होने जा रहा है।
श्री चंदेल ने कहा कि पीओके को दोबारा भारत में शामिल कर जम्मू कश्मीर सहित एक साथ चुनाव कराएंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी बड़ी मजबूती के साथ अपनी सरकार बनाएगी।