-कांटी के झिटकाही मधुबन में लगीं भीषण आग, बाल – बाल बचें परिवार के लोग
संवाददाता। कांटी।
गुरुवार को अहले सुबह में झिटकांही मधुबन के दक्षिण टोला में सागर पंडित के पुत्र हरिंदर पंडित के घर में आग लग गया , जिसमें मोटरसाइकिल सहित पलंग और गहना कपड़ा समेत घर मे रखे सभी समान जल कर राख हो गया।
बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने इस हुए भीषण आग को काफी मसक्कत के बाद काबू पाया एवं गृहस्वामी के सभी परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे।

बताया जाता हैं कि अचानक आग लगने से गाँव मे अफरातफरी की माहौल भी उत्पन्न हो गई।
वही, अग्निपीड़ित के सभी परिवार अपने आशियाना खोने के बाद अब पूरी तरह बेघर हो गये है , अग्निपीड़ित के कई छोटे- छोटे बच्चों भी है।
















