-आतंक के खिलाफ भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: पाकिस्तान और POK में एयरस्ट्राइक, 70 आतंकी ढेर
नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर नेस्तनाबूद कर दिया। इस हमले में 70 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
भारत ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की है। हमले के 16वें दिन भारतीय वायुसेना ने रात करीब एक बजे लाहौर, पंजाब और पीओके के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

इस बड़े ऑपरेशन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में अंजाम दिया गया, वहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, एयरस्ट्राइक इतनी सटीक थी कि सभी लक्ष्य पूरी तरह ध्वस्त हो गए। इससे पहले भी भारत पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर चुका है, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को इससे भी बड़ा और निर्णायक माना जा रहा है।
#ऑपरेशनसिंदूर #IndiaStrikesBack #Airstrike #Terrorism #POK #पाकिस्तान #PMModi #AjitDoval #BreakingNews #PahalgamAttack
















