-भीषण गर्मी में इंसान के जानवर भी परेशान,बीच दोपहरी में प्यासी बकड़ी को बोतल से पानी पिलाकर गला तर करती बच्ची
मुुुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में दिनभर कर्फ्यू सा नजारा लगा रहता है। इंसान के साथ जानवर भी काफी परेशान नजर आता है। यह तस्वीर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय के प्रखण्ड परिसर की है।जहां ताल-तलैया सूखने की स्थिति में जलसंकट की स्थिति है।परिसर में बकरी को उसे चरा रही बच्चियां बोतल से पानी पिलाकर उसका गला तर कर रही है।

दरअसल भरी दोपहरी में स्थानीय बच्चियों ने बताया कि वह पालतू बकरियों को चराने प्रखंड मुख्यालय परिसर में आई है। कृषि कार्यालय भवन की छांव में बैठकर वह बोतल से पानी पी रही थी। तभी प्यासी बकरियां जबरदस्ती बोतल में मुंह लगाने लगी। जिसके बच्ची प्यासी बकरी को बोतल से पानी पिला कर गला तर कर रही थी।प्यासी बकड़ी को पानी पिलाकर बच्ची भी काफी खुश थी। इसी दौरान नज़र पड़ते हीं हमने इस नजारे को कैमरे में शूट कर लिया।















