Advertisement

मुजफ्फरपुर में 29 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवड़ जल शोभायात्रा, महाकाल की झांकी और जगन्नाथपुरी रथ यात्रा की तैयारियां तेज

-मुजफ्फरपुर में 29 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवड़ जल शोभायात्रा, महाकाल की झांकी और जगन्नाथपुरी रथ यात्रा की तैयारियां तेज

मुजफ्फरपुर। ॐ सेवा दल मुजफ्फरपुर की ओर से सरैयागंज नवयुवक समिति ट्रस्ट परिसर में संवाददाता सम्मेलन सह आगामी धार्मिक शोभायात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 जुलाई को आयोजित होने वाली कांवड़ जल शोभायात्रा, महाकाल की आकर्षक झांकी एवं जगन्नाथपुरी रथ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन अजय चौधरी ने किया। बैठक में यात्रा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।


संरक्षक पप्पू सिंह ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगी।
बैठक में अध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, संरक्षक पप्पू सिंह, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार, मिंटू कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार, अमित रंजन, अंजन कुमार, राहुल कुमार, सनी कुमार, राजेश शर्मा, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुकर सिंह, दीप मोहन, अरविंद सहित समिति के सभी सदस्य एवं भोजपुरी कलाकार उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।