“बीजोत्पादन, प्रसंस्करण एवं भंडारण” विषय पर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित
-3दिनों तक विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए प्रशिक्षण
-दी गयी तकनीकी जानकारी
संवाददाता। ढोली(मुजफ्फरपुर)।
बीज निदेशालय, ढोली,में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना-बीज (क्यू०एस०पी०) जनजातीय उप-योजना अन्तर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 25 आदिवासी कृषकों का तीन दिवसीय(14-16 मार्च) “बीजोत्पादन, प्रसंस्करण एवं भंडारण” विषय पर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मयंक राय , (अधिष्ठाता), कृषि स्नाकोत्तर महाविद्यालय डॉ राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पूसा एवं मत्स्यकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पीपी श्रीवास्तव ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों एवं संस्थान के निदेशक डॉ. डीके राय के द्वारा किया गया। मंच का संचालन परियोजना अन्वेषक डॉ. राजेश कुमार कर रहे थे। इस दौरान बीज निदेशक, डॉ. डीके राय ने बीज की महत्ता एवं उसके उपयोग के बारे में विस्तुत चर्चा की। वहीं अतिथि अधिष्ठाता मयंक राय, स्नाकोत्तर कृषि महाविद्यालय डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं मत्स्य की महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉक्टर पीपी श्रीवास्तव ने किसानों के बीच सहभागिता प्रमाण पत्र भत्ता सहित एवं मरुआ बीज का पैकेट आदि सहित वितरित किया।

धन्यवाद ज्ञापन केन्द्र के सह प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ विनय कुमार चौधरी, डॉ अजय कुमार, हेमचन्द्र चौधरी, मनीष कुमार, नित्या नन्द निराला, यमन कुमार, पूजा कुमारी, आशुतोष रंजन ब्रह्मदेव पंडित आदि भी थे।











