Advertisement

मनन कुमार मिश्रा के सातवीं बार बीसीआई अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं में हर्ष

-मनन कुमार मिश्रा के सातवीं बार बीसीआई अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं में हर्ष

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

राज्य सभा सांसद व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा सातवीं बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं। इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराने वाले मनन कुमार मिश्रा शाने बिहार गोपालगंज के निवासी हैं। उनके बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने पर जिला विधिज्ञ संघ में खुशी की लहर है। बिहार स्टेट बार काउंसिल के पूर्व को – चेयरमैन सह संघ के महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी ने कहा कि देश के सत्ताईस लाख अधिवक्ताओं ने अपना विश्वास जताकर सातवीं बार मनन कुमार मिश्रा को बार काउंसिल ऑफ इंडिया जैसे सर्वोच्च पद पर निर्विरोध मनोनीत किया है, वह बिहारी गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता एवम् अधिवक्ताओं के अधिकारों के प्रति सजग रहने वाले मनन कुमार मिश्रा हमेशा अधिवक्ताओं के पहली पसंद रहे हैं। उनके विरोध में किसी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल न करना उनके प्रति अधिवक्ताओं की श्रद्धा का प्रतीक है। उनके मनोनयन पर जिल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर , महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, दिनेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार तिवारी प्रभाष त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्रा, जयराम सिंह, सत्यनारायण गिरि, ब्रजनंदन प्रसाद, शंभू शरण सिंह, नरेंद्र देव, सुरेश चौधरी, मो . शहाबुद्दीन,सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।