Advertisement

बेनीबाद के नए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक होगी प्राथमिकता

-बेनीबाद के नए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक होगी प्राथमिकता

गायघाट (दीपक कुमार)। बेनीबाद थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली।
पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि गलत कार्यों में संलिप्त लोग अपनी गतिविधियों में सुधार कर लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर वे सीधे उनसे संपर्क करें। पुलिस आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनेगी और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आम लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की।