Advertisement

बांका : चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता।बांका।

 

त्रि दिवसीय आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग (चित्रकला प्रतियोगिता) गणपत राय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में आयोजित की गई। इस वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ जय प्रकाश मेहता/नारायणी देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कि आचार्या श्रीमती कंचन माला ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज डॉ जयप्रकाश मेहता/नारायणी देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आकाश कुमार के द्वारा श्रीमती कंचन माला जी को सम्मानित किया गया।