-फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के ‘डेफिनेट’ पर लगा 29 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, रांची में मामला हुआ दर्ज
धनबाद ।दिलीप।
जिले के वासेपुर पर बनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में डेफिनेट नाम के किरदार को निभाने वाले और फिल्म के लेखक और अभिनेता जीशान कादरी के खिलाफ रांची के हिंदपीढ़ी थाने में ठगी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

यह है आरोप:
ज़ीशान कादरी पर आरोप है कि उन्होंने एक वेब सीरीज़ की शूटिंग के दौरान रांची के मेन रोड स्थित होटल एवीएन ग्रैंड और एवन प्लाजा में कई कमरे बुक कराए थे. कई कलाकार वहां रुके थे. उस दौरान करीब 35 लाख रुपये का बिल बना था. शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने होटल मालिक को 6 लाख रुपये ही दिए और बाकी के पैसे बाद में देने की बात कह कर चले गए. एफआईआर के मुताबिक वेब सीरीज में काम कर रही अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा, अभिनेता अक्षय डोगरा, आदेश चौधरी, अनुप्रिया गोयनका और क्रू मेंबर सहित कई लोग होटल में रुके थे.















