Advertisement

नोटों में छिपे इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर से मुजफ्फरपुर का प्रेमी युगल पुलिस के रडार पर

-नोटों में छिपे इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर से मुजफ्फरपुर का प्रेमी युगल पुलिस के रडार पर

-हनी ट्रैप में डेढ़ करोड़ की रंगदारी का मामला

मुजफ्फरपुर। हनी ट्रैप के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पटना के एक बड़े होटल संचालक ने ब्लैकमेलर्स के जाल से बचने के लिए फिरौती की रकम में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर छिपा दिया। इसी ट्रैकर की मदद से पुलिस मुजफ्फरपुर के एक कथित प्रेमी युगल तक पहुंचने में सफल रही, जिसके बाद पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।


इस हाईप्रोफाइल मामले में पीड़ित होटल संचालक के आवेदन पर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी, बैरिया बस स्टैंड के पास का निवासी है।
थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर से मिले इनपुट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर आरोपितों की भूमिका की जांच में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हनी ट्रैप और रंगदारी के इस मामले ने पटना और मुजफ्फरपुर दोनों जिलों में चर्चा का विषय बना दिया है।