Advertisement

नेपाल: पुस्तक का विमोचन तथा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

-पुस्तक का विमोचन तथा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा ‘नेपाल- भारत साहित्य महोत्सव’ के अंतर्गत ‘पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन नेपाल-भारत पुस्तकालय में किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि, नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री गिरीशचंद्र लाल के कर-कमलों से बी.पी कोइराला फाउंडेशन के सहयोग से प्रकाशित हिंदी पुस्तक ‘नेपाल में हिंदी’ का विमोचन किया गया। नेपाल के वरिष्ठ कवियों श्री स्नेह सायमि और राजेंद्र शलभ की नेपाली से हिंदी में अनूदित काव्य संकलन ‘उजाले के रंग’ तथा श्री स्नेह सायमि के नेपाली काव्य संकलन ‘चश्मा र आँखाको वार्ता’ पर परिचर्चा हुई। त्रिभुवन विश्वविद्यालय की हिंदी प्राध्यापक डॉ श्वेता दीप्ति, प्रतिष्ठित कवि श्री बिधान आचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामदयाल राकेश ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि श्री गिरीशचंद्र लाल ने अपने संबोधन में नेपाल और भारत के सदियों पुराने संबंधों में साझी संस्कृति तथा दोनों देशों की भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखक, शिक्षक, भाषाविद एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।