चंपारण की खबर::
दीपावली व छठ पर्व को लेकर सफाई कार्य शुरू, छठ घाटों पर होगी बैरेकेटिंग : महापौर
– दो सौ छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए नगर निगम प्रशासन ने किया है चिन्हित
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
दीपावली व छठ पर्व को लेकर नगर निगम की महापौर प्रिती कुमारी ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश सभी निगम कर्मीयों और एजेंसी को दिया है। मोतिहारी नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहरी क्षेत्र में चिन्हित 200 से अधिक छठ घाट में से पहले चरण में करीब 20 भीड़ भाड़ वाले बड़े छठ घाटों की सफाई कार्य निगम प्रशासन अपने स्तर शुरू कर दिया है। जबकि शेष छोटे घाट की सफाई का जिम्मेदारी एजेंसियों को दी गई है। शहर के सभी महत्वर्ण छठ घाट सहित मोतीझील किनारे सुरक्षा को ले कर छठ घाट पर बैरिकेटिंग किया जायेगा। निगम ने दीपावली तक तकरीबन सभी घाट की सफाई कार्य लगभग पूरा कर लेने का टास्क सभी एजेंसियों को दिया है, शेष बचे कार्य को दीपावली बाद कराया जायेगा।

इसके साथ ही दीपावली को ले शहरी क्षेत्र के गली मोहल्लों में साफ सफाई को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मोतिहारी नगर वासियों को किसी तरह की समस्या न हो इसको ले कर नगर निगम लगातार प्रयासरत है।












