Advertisement

जनकपुरधाम के शक्ति पीठों में नवरात्र पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व व्यवस्था चाक-चौबंद

-जनकपुरधाम के शक्ति पीठों में नवरात्र पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व व्यवस्था चाक-चौबंद

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नवरात्र के अवसर पर जनकपुरधाम के विभिन्न शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजदेवी शक्ति पीठ, अमरखाना, बौद्धी माई, पिड़रिया माई, फूलेश्वरी माई शक्ति पीठ सहित अन्य देवी स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा। मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना में जुट गए।

इस अवसर पर सभी शक्ति पीठों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और कृत्रिम रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई। अमरखाना और बौद्धी माई शक्ति पीठ का संचालन राम युवा समिति कर रही है, जबकि राजदेवी शक्ति पीठ का दायित्व महावीर युवा कमिटी ने संभाल रखा है।

आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए 200 से अधिक महिला व पुरुष स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। साथ ही नेपाल पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ रखने की विशेष पहल की गई है। मेयर मनोज कुमार साह स्वयं कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं रामानंद चौक और भ्रमरपुरा चौक पर भी दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य स्थापना की गई है।