Advertisement

घरों और स्कूलों में स्वच्छता, सुरक्षित सामुदायिक शौचालय के लिए हाइजीन जागरुकता जरूरी: सांसद

-घरों और स्कूलों में स्वच्छता, सुरक्षित सामुदायिक शौचालय के लिए हाइजीन जागरुकता जरूरी: सांसद

” डेटॉल बनेगा स्वस्थ्य इंडिया ” कार्यक्रम के अंतर्गत हार्पिके सेफ सैनिटेशन प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारत में घरों और स्कूलों में स्वच्छता, सुरक्षित सामुदायिक शौचालय के उपयोग और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री सिंह ने कहा कि बेहतर सामुदायिक स्वच्छता प्रणालियों, व्यवहार परिवर्तनों और कार्यबल सशक्तिकरण के माध्यम से एक स्वच्छ और सुरक्षित समुदाय को सक्षम करने की दिशा में एक कदम के तहत इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह हमारे संस्कार और सभ्यता का प्रतिबिंब है। जब हमारा वातावरण स्वच्छ होता है, तो हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, और जब स्वास्थ्य बेहतर होता है, तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं। हम सब जानते हैं कि हमारे देश में प्रधानमंत्री की “स्वच्छ भारत अभियान” ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई है। इस अभियान ने देश के कोने-कोने में जागरूकता पैदा की है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

“स्वच्छ भारत अभियान” से प्रेरित होकर रैकिट (डेटॉल) भारत में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के माध्यम से पिछले एक दशक से अधिक समय से स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है—चाहे वह जनसुविधा केंद्रों का निर्माण हो, लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक हों, या सोमेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर चलाए गए अभियान। यह निरंतर प्रयास वास्तव में अत्यंत सराहनीय है।

सांसद श्री सिंह ने से कहा कि आप इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनें। सोशल मीडिया, मोहल्ला स्तर और स्कूल-कॉलेजों में स्वच्छता का संदेश फैलाएँ।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त आशीष कुमार, प्रशिक्षु भाप्रसे राज, डॉ० आशुतोष शरण, डायरेक्टर जागरण पहल साहिल तलवार, वॉश मैनेजर रैकिट इंडिया, स्टेट मैनेजर जागरण पहल ओमप्रकाश, स्टेट कॉर्डिनेटर जागरण पहल प्रवीण कुमार मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन गुलरेज शहजाद ने और धन्यवाद ज्ञापन वॉश मैनेजर रैकिट इंडिया विवेक चौहान ने किया।