Advertisement

गायघाट में जदयू की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक मजबूती और मतदाता संपर्क पर जोर

-गायघाट में जदयू की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक मजबूती और मतदाता संपर्क पर जोर

मुजफ्फरपुर/गायघाट।
गायघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलए, पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन गायघाट जदयू अध्यक्ष प्रो. लाल बाबू सहनी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश प्रवक्ता सह समन्वयक अभिषेक झा ने कहा कि जदयू पूरे बिहार में विशेष अभियान चला रहा है ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी बीएलए से अपील की कि वे प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। अभिषेक झा ने कहा कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र में प्रभात किरण के नेतृत्व में संगठन बेहद सशक्त और संगठित है।

पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की लहर है और आगामी चुनाव में गायघाट का बेटा ही विधायक बनेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते माफिया राजनीति में पैर नहीं पसार सकते।

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे। प्रमुख वक्ताओं में जिला जदयू प्रभारी रॉबिन सिंह, प्रभात किरण, जीतन पटेल, नर्मदेश्वर सिंह, प्रो. अरुण पटेल, शंकर सिंह, जय प्रकाश यादव, मनोज झा, राम सज्जन राय, मो. तमन्ने, नीरज कुमार सोनू, लाल मोहन मिश्रा, अजय राम, अनिता देवी, विद्यानंद पासवान, मो. नौशाद आदि शामिल रहे।

नेताओं ने संगठन की एकता, मतदाता जुड़ाव और बूथ स्तर तक मजबूती पर बल देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बना रणनीति तय करने की बात कही।