Advertisement

गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन और खादी मॉल में बापू को किया नमन

-गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन और खादी मॉल में बापू को किया नमन

मुजफ्फरपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मोतीझील स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन और गौशाला रोड स्थित खादी मॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान बापू के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और स्वावलंबन के संदेशों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार सहित खादी संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देते हैं। स्वदेशी और स्वावलंबन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना ही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान खादी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।