-UGC-NET में रिद्धि कुमारी ने हासिल की सफलता, उमा पाण्डेय महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव
पूसा/समस्तीपुर, 2 सितंबर। उमा पाण्डेय महाविद्यालय, पूसा की पूर्व छात्रा एवं पूसा बाजार के मोहम्मदपुर देवपार पंचायत निवासी रिद्धि कुमारी ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता हासिल की है। रिद्धि ने 300 में से 156 अंक प्राप्त कर 86.6864941 पर्सेंटाइल हासिल किया है।
रिद्धि कुमारी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली रिद्धि की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता राजेश कुमार राम और माता शशिमाला देवी हैं।
रिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय दिवंगत प्रोफेसर डॉ. रंजीत राम, प्रो. डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. वृंदावन लाल जाटव और शालिनी कुमारी के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रोत्साहन ने उन्हें लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

रिद्धि की सफलता पर उमा पाण्डेय महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. भवेश कुमार शांडिल्य समेत प्रो. डॉ. वृंदावन लाल जाटव, प्रो. डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मुकेश महतो, डॉ. विनीत विमल, डॉ. राजेश रंजन, डॉ. अशोक कुमार, प्रवीण कुमार और रूपेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि रिद्धि की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है और ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्रेरणादायी है।
इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रौशन कुमार ने भी रिद्धि को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और लगन का प्रमाण है। उन्होंने रिद्धि के उज्ज्वल भविष्य तथा शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियों की कामना की।
रिद्धि की सफलता पर उनके परिवार और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।












