Advertisement

अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: राधामोहन सिंह मोतिहारी / राजन द्विवेदी । पूर्वी चंपारण के सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत किसान संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अब देश का अनुसूचित जाति समाज देश की प्रगति में अपनी अहम भूमिका के साथ सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सामाजिक सशक्तिकरण के तहत रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद पर आसीन कर देश का गौरव बढाया। मोदी सरकार में आजादी के बाद पहली बार 12 केंद्रीय मंत्री एससी समुदाय से बनाये गए। अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को संविधान में संशोधन करके और अधिक सशक्त बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा निरंतर उपेक्षा के पश्चात बाबासाहेब को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया साथ ही बाबासाहेब से जुड़े पांच पवित्र स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। धारा 370 हटा कर डॉ० अम्बेडकर का सपना पूरा किया गया जिसके पश्चात जम्मु और कश्मीर में भी अनुसचित जाति वर्ग को आरक्षण का अधिकार मिला और बाबासाहेब की जयंती 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा रखा गया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के तहत श्रेयस योजना द्वारा उच्च शिक्षा के लिए 21,000 से अधिक एससी छात्र लाभान्वित हुए। श्रेष्ठा योजना के तहत 3 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हुए और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 4 करोड़ लाभार्थी पर लगभग ₹59,000 करोड़ खर्च हुए। 2014 के बाद से 2 करोड़ से अधिक छात्र प्री-मैट्रिक योजना से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी सहित कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

-अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: राधामोहन सिंह मोतिहारी / राजन द्विवेदी…

Read More

मौसम का बदला मिजाज,किसानों को आंशिक क्षति

-मौसम का बदला मिजाज,किसानों को आंशिक क्षति राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। प्रखंड क्षेत्र में आंधी के साथ रिमझिम बारिश एवं बिजली…

Read More

बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, गेहूं की फसल चौपट

-बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, गेहूं की फसल चौपट मधुबनी। उत्तर बिहार में बेमौसम बारिश ने…

Read More

भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी के 75वें वार्षिक सम्मेलन का समापन

-भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी के 75वें वार्षिक सम्मेलन का समापन समस्तीपुर/पूसा | डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में…

Read More

बेतिया राज भूमि विवाद: किसानों का 10 मार्च का धरना स्थगित

-बेतिया राज भूमि विवाद: किसानों का 10 मार्च का धरना स्थगित -जल्द होगी नई घोषणा तुरकौलिया। चंपारण किसान मजदूर संघर्ष…

Read More

सफलता की कहानी: आधुनिक कृषि तकनीक से बढ़ी फसल उत्पादन और आय

-सफलता की कहानी: आधुनिक कृषि तकनीक से बढ़ी फसल उत्पादन और आय मुजफ्फरपुर(बिहार): गायघाट प्रखंड के बेरुआ ग्राम पंचायत के…

Read More

राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र में ड्रोन तकनीक से उन्नत फसल प्रबंधन

-राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र में ड्रोन तकनीक से उन्नत फसल प्रबंधन सकरा: उत्तम फसल प्रबंधन के तहत राजकीय बीज गुणन…

Read More