-गायघाट में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
गायघाट, मुजफ्फरपुर, 15 जून। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि जन कल्याण चौपाल सह–खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत ग्राम पंचायत राज बेरुआ स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में कृषि चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खरीफ फसलों की उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पति सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ खदेरन सिंह ने की, जबकि संचालन किसान सलाहकार सुनील कुमार ने किया। चौपाल में किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्रेशन), फार्मर आईडी, कृषि यंत्रीकरण तथा बीज एवं उर्वरक के संतुलित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह (पप्पू सिंह), सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार, कृषि समन्वयक शत्रुघ्न कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसान अजय कुंवर, अमरेश सिंह, तारानन्द सिंह, दिव्यांशु चौधरी, जितेन्द्र सिंह, उमाशंकर राय, राहुल सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, प्रशान्त ठाकुर, सरवन सिंह, अमित कुमार, चंदन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार चौधरी, गुरु चरण राय, रंजीत साहनी और अनुरोध कुमार साह समेत कई किसानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कृषि कर्मियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा खरीफ मौसम में वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृषि विभाग ने किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।












