-Breaking:केवटसा-बैंगरी पथ पर भीषण सड़क हादसा,एक बाइक सवार की मौत; दूसरा घायल
मुजफ्फरपुर/बन्दरा(दीपक तिवारी)। हत्था थाना क्षेत्र के केवटसा-बैंगरी पथ पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही हत्था थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार गायघाट थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं,हालांकि इसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी थी।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक एवं पीड़ित के गायघाट थाना क्षेत्र के सुरा-गोदनपट्टी निवासी होने की जानकारी मिली है,लेकिन परिजनों के पहुंचने के बाद ही उसकी पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।












