Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर के कांटी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर से बरपाया कहर, युवक को मारी गोली

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

———-

-कांटी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है।जहां युवक को गोली मार दी गयी है।

बताया जाता है की कांटी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को सीने में गोली मार दी जिसकी पहचान शशि भूषण प्रसाद उर्फ छोटू ग्राम दामोदरपुर काशी नगर , कांटी निवासी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शशि भूषण प्रसाद उर्फ छोटू जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे।

वही, गोलीबारी की घटना में जख्मी शशि भूषण प्रसाद का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, कांटी पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।