Advertisement

Breaking: शिवशक्तिधाम परिसर के डिज़ाइन भवन में अचानक लगी आग,लाखों रुपये के जले सामान

-शिवशक्तिधाम परिसर के डिज़ाइन भवन में अचानक लगी आग,लाखों रुपये के जले सामान

बन्दरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के प्राचीन शिव शक्ति धाम बरियारपुर-मोहनपुर परिसर में अवस्थित डिजाइन भवन में अचानक हुए अग्निकांड की घटना में लाखों रुपए मूल्य की परिसंपत्ति जलकर नष्ट हो गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। धर्मादा कमेटी के अध्यक्ष विमल सिंह ने सोमवार को बताया कि देर रात वे लोग साप्ताहिक रामायण पाठ के बाद घर गए थे। सुबह आये तो घटनाक्रम का पता चला। अग्निकांड की घटना में डिजाइन भवन के अंदर रखे हुए कीमती कपड़े, बिछावन,साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत करीब लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति नष्ट हो गया।

उन्होंने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी बंदरा अंचल के अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पियर थाने की पुलिस को दी गई है एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। नूनफ़ारा पंचायत के मुखिया रंगीला देवी के पति सुरेश राम ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग गई है।