Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर के नरमा पश्चिम में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत

-मुजफ्फरपुर के नरमा पश्चिम में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत

 

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी/अनुराग कुमार।

 

मुजफ्फरपुर जिले के हथौरी थाना क्षेत्र के नरमा पश्चिमी गांव में कॉलेज गेट के पास सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की गई। इस मौके पर नरमा मन से कलश शोभायात्रा निकाली गई जो यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापन कराया गया। जिसके बाद यहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की गई। कथा वाचन करते हुए वृंदावन से आए हुए प्रख्यात कथावाचक श्री श्री 108 राधेश्याम जी महाराज ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है।

 

उन्होंने वैराग्य जीवन की महत्व को बताया और कहा कि वैराग्य जीवन अपना कर मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोह माया से दूर रहता है। कथा वाचन के दौरान उन्होंने वाराह अवतार का प्रसंग भी विस्तार से समझाया। उन्होंने धार्मिक कथाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रसंगों की चर्चा करते हुए कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के फायदों को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सत्संग से मानव जीवन का उद्धार संभव है।शशि कुमार सिंह उर्फ हनुमान जी,अनिल कुमार सिंह,सरोज कुमार सिंह,अनिल झा,अविनाश झा,सूरज कुमार, अनुराग कुमार उर्फ बिक्की,बाल्मीकि सिंह,नितेश कुमार,गुलाब सिंह,राम प्रमोद सिंह,मुकुंद सिंह आदि सक्रिय थे। यजमान में बालकृष्ण कुमार सिंह थे।