Advertisement

Breaking: बन्दरा के नूनफारा में अग्निकांड की घटना,घर सहित संपत्तियां जलकर हुई राख

-बन्दरा के नूनफारा में अग्निकांड की घटना,घर सहित संपत्तियां जलकर हुई राख

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के नूनफारा पंचायत के नूनफारा गिरी टोला में रविवार की देर शाम हुई भीषण अग्निकांड की घटना में रामाकांत गिरी के घर सहित नगदी, कपड़ा, बर्तन,अनाज सहित करीब एक लाख रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां जलकर राख हो गयी। घटना के दौरान पीड़ित परिवार एवं आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

नूनफारा पंचायत के मुखिया रंगीला देवी ने बताया कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में घर सहित करीब एक लाख रुपए के सम्पत्तियों के नुकसान का अनुमान है।पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं।घटना की तत्काल जानकारी पियर थाना तथा बन्दरा अंचल अंचल अधिकारी को दी गई।बन्दरा सीओ राजीव रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटना के जांच एवं क्षति के आकलन के निर्देश दिए गए हैं।