Advertisement

Breaking: तारापीठ में हत्था के कांवरिया जत्था की पिटाई,बस में तोड़फोड़

-तारापीठ में हत्था के कांवरिया जत्था की पिटाई,बस में तोड़फोड़

बंदरा। दीपक।

प्रखंड के हत्था पंचायत क्षेत्र से देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद बंगाल के तारापीठ दर्शन के लिए गई कांवरियों के जत्थे के साथ तारापीठ से पहले बैरिकेडिंग पॉइंट पर 50 शुल्क जमा करने से इनकार करने पर मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना की गई। कांवरियों के जत्था में शामिल विजय शाह,मुकेश साह,रंजीत सहनी, सुशील सहनी, शिबू साहनी आदि ने गुरुवार की देर रात बताया कि 65 कांवरियों का जत्था एक बड़ी बस पर सवार होकर बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद तारापीठ दर्शन पूजन के लिए आई थी।

तारापीठ से पहले एक बैरिकेटिंग पॉइंट पर बस क्रॉसिंग के बदले 50 रुपया शुल्क देने की मांग की गई। इस दौरान इंकार करने पर कांवरियों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान यहां मौजूद लोगों के द्वारा कांवरियों पर लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। बस में भी तोड़फोड़ किए गए तथा कांवरियों की पिटाई कर जख्मी कर दिया गया।घटना में करीब आधा दर्जन कांवरिया जख्मी हो गए। जिसका पास के चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। हत्था पंचायत के उप मुखिया अजय कुमार ने बताया कि हत्था,खनुआ एवं अन्य गांव से जुड़े हुए 65 महिला-पुरूष यात्रियों का जत्था देवघर के बाद तारापीठ के लिए गया हुआ है।