-Breaking: गायघाट में एनएच-27 पर बोलेरो और पिकअप की भीषण टक्कर, तीन गंभीर
दीपक कुमार/गायघाट(मुजफ्फरपुर)।
गायघाट थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-27 पर गुरुवार को बोलेरो कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गायघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर एनएच-27 पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।












