Advertisement

Breaking: सैदपुर दुष्कर्म एवं प्राइवेट पार्ट काटने की घटना कांड में पुलिस ने आसाम से आरोपी को किया गिरफ्तार

-सैदपुर दुष्कर्म एवं प्राइवेट पार्ट काटने की घटना कांड में पुलिस ने आसाम से आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी/प्रियांशु कुमार।

 

 

मुजफ्फरपुर जिले के बॉर्डर क्षेत्र पड़ोसी समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर में बीते दिनों मानवता को शर्मसार करने वाली हुई एक बंजारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं उसके सभी प्राइवेट पार्ट काटने की क्रूर एवं नृशसंता की घटनाक्रम में पुलिस ने कार्यवाई की है। आरोपी युवक को पुलिस से आसाम से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में समस्तीपुर एसपी ह्रदय कांत ने बताया कि बीते 13 नवंबर को उन्हें नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशसंता किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चकमेहसी थाना प्रभारी को मामले के सत्यापन का निर्देश दिया गया था।

 

मामले के सत्यापित होने के बाद उनके निर्देश पर चकमेहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सदर डीएसपी मो० एसएच फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा माननीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर की जा रही अनुसंधान के क्रम में छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम सुराग मिली और मामले के प्राथमिक अभियुक्त को आसाम के जयपुर थाना क्षेत्र के शिलचर से 20 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से उसे शहर लाया गया।आरोपी की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर सहुरी निवासी देवेंद्र दास के 30 वर्षीय पुत्र संजीत दास के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह है घटनाक्रम:

बता दें कि बीते 11 नवंबर को चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में फूल तोड़ने घर से निकली 13 वर्षीय एक नाबालिग को मनचले युवक के द्वारा अगवा कर दुष्कर्म के बाद उसके साथ नृशसंता की घटना को अंजाम दिया गया था।परिजनों को पीड़िता बेहोशी की अवस्था में पास के बगीचे से बरामद तड़पती हुई मिली थी। तत्काल पूसा में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया था।गम्भीर स्थिति में मुजफ्फरपुर शहर में उसका इलाज किया गया। परिजनों को इलाज के लिए पैसे नहीं जुटे तो ग्रामीणों ने चंदा देकर पीड़िता के इलाज मदद की। घटनाक्रम की जानकारी नेता पप्पू यादव भी गांव पहुंचे थे तथा घटना में शामिल सभी शागिर्दों की गिरफ्तारी की मांग जोरदार तरीके से उठायी थी।