-गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर गायघाट पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का आयोजन किया। रामनगर स्थित काली मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास जमा कचरे की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, भारत सरकार के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य सचिव विजय प्रसाद सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री गोपाल कुमार झा, रमेश ठाकुर, विनय कुमार झा, उपेंद्र राउत, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, योगेन्द्र दास, धर्मेंद्र झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।











