Advertisement

Breaking: पीयर पुलिस की कार्यवाई,पत्नी प्रताड़ना में पति गिरफ्तार

– पत्नी प्रताड़ना में पति गिरफ्तार

बंदरा। दीपक।

पीयर थाने की पुलिस ने महिला उत्पीड़न के मामले में पीड़ित महिला के पति पवन ठाकुर (44) को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर शाम पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन देवी ने मार्च महीने में घरेलू विवाद को लेकर महिला उत्पीड़न अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था। घरेलू विवाद को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले को लेकर उसके पति को छपरा गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीएचसी में उत्पात मचा रहा शराबी गिरफ्तार:

वही शराब पीकर बन्दरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में उत्पात मचा रहे शराबी बंदरा के रत्नेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।