Advertisement

Breaking:मुजफ्फरपुर के परमजीवर-तरजीवर रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Breaking:मुजफ्फरपुर के परमजीवर-तरजीवर रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के परमजीवर-तरजीवर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

स्थानीय थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के साथ युवक की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है।