Advertisement

शिव गंगा क्रेन सर्विस की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण, छह वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा

-शिव गंगा क्रेन सर्विस की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण, छह वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा

दीपक कुमार/ गायघाट

सैकड़ों छठ व्रतियों को दी गई पूजन सामग्री एवं आर्थिक सहायता, त्यागी बाबा वीरेंद्र शरण और प्रेमदास जी ने किया वितरण का शुभारंभ

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बेनीबाद के मिश्रौली में शिव गंगा क्रेन सर्विस की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों व्रतियों को पूजन सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की ओर से यह सेवा कार्य पिछले छह वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 त्यागी बाबा वीरेंद्र शरण एवं प्रेमदास जी के हाथों किया गया। इस अवसर पर छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें पूजन सामग्री वितरित की गई।


आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोककल्याण का प्रतीक है। व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष अपनी ओर से छोटा-सा आर्थिक सहयोग और पूजन सामग्री समर्पित की जाती है। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर शिव गंगा क्रेन सर्विस के संस्थापक श्री गंगा प्रसाद यादव, संचालक नवीन जी, सत्यप्रकाश उर्फ पप्पू जी, एकाउंटेंट प्रवीण कुमार, एडवोकेट चंद्रमोहन कुमार, सिया प्रसाद जी, राजगीर राय, उमेश साहनी, दीपक कुमार, खुशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
आयोजन के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।