Advertisement

BREAKING:जमुई में यहां 87 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

जमुई। नितेश कुमार केशरी
चकाई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई -जमुई मुख्य सड़क के महेशा पत्थर मोड़ के पास आज सुबह एक पैसेंजर ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अवैध शराब के साथ तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गिरीडीह जिला के टाउन थाना क्षेत्र के पचंबा गांव निवासी कृष्णा पंडित व जमुआ थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी रामप्रसाद साह रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि गिरीडीह के मिर्जागंज से भारी मात्रा में शराब लेकर दो कारोबारी ऑटो से थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी द्वारा अपने सहयोगी पुअनि एसके गुप्ता के साथ महेशा पत्थर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान गिरीडीह की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक को रोका गया। तलाशी के दौरान ऑटो के तहखाना में रखे दो बैग से 87 बोतल शराब बरामद की गई। जिसमें इंपीरियल ब्लू की 375 एमएल की 87 बोतल शामिल है। मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उक्त ऑटो को भी जब्त कर थाना लाया गया। जब्त ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर जे एच् 11L 5235 है। इधर चकाई पुलिस द्वारा थाना में जप्ती सूची बनाकर गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस कृत संकलिप्त है। इसके लिए पुलिस जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला रही है। फिलहाल इस कार्रवाई से शराब पीने वाले एंव शराब बेचने वालों में हडकंप मचा है।