कहलगांव । परशुराम शर्मा।
कहलगाँव प्रखंड के रसलपूर थाना क्षेत्र के खोजवा बांध में गुरुवार को सुबह एक व्यक्ति की लाश पोखर में तैरते हुआ मिला शव की पहचान धनौरा गांव निवासी राजेन्द्र चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप चौधरी के रूप में हुई है।

उनके परिवार वाले ने कहा कि दो दिन पहले धान काटने के लिए जफरा बयिहार गये थे। शाम को घर नहीं आया तो दो दिनों तक इधर-उधर काफी खोजब किया लेकिन नहीं मिला सुबह गांव के बाहर खोजाबा बांध के पानी में लाश को तैरते हुए देखा ग्रामीणों ने देखा इसके बाद जब लाश को पोखर से निकाला गया तो पूरा सड गल गया था।











घटना की जानकारी मिलते ही रसलपूर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव मामले की छानबीन कर रही है। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।















