-मुजफ्फरपुर में 15 जीविका दीदियों को मिले ई-रिक्शा, स्वरोजगार से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
-बोचहां प्रखंड की महिला उद्यमियों को मिली नई सौगात
-10 ई-रिक्शा यात्री परिवहन और 5 माल ढुलाई में होंगे इस्तेमाल
मुजफ्फरपुर, 7 नवंबर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं जीविका की पहल पर बोचहां प्रखंड की 15 जीविका दीदियों को ई-रिक्शा वितरित किए गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में सभी चयनित महिलाओं को ई-रिक्शा सौंपे गए।

इस पहल के तहत कुल 15 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 10 ई-रिक्शा यात्री परिवहन के लिए, जबकि पांच ई-रिक्शा माल एवं अन्य वस्तुओं की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। लाभार्थी महिलाओं का चयन बोचहां प्रखंड के करीब पांच संकुल स्तरीय संघों (सीएलएफ) से किया गया है। सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।











