Advertisement

गायघाट में अवैध डीजे साउंड पर पुलिस की कार्रवाई, कई जगहों से उपकरण जब्त

-गायघाट में अवैध डीजे साउंड पर पुलिस की कार्रवाई, कई जगहों से उपकरण जब्त

दीपक कुमार/गायघाट। थाना क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर डीजे साउंड बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कई जगहों से डीजे उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से डीजे बजाने वालों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर बिना अनुमति या निर्धारित नियमों का पालन किए डीजे साउंड बजाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरणों को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। तेज आवाज में डीजे बजाकर आम लोगों को परेशान करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।