-रमौली चौक पर बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 238.68 लीटर विदेशी शराब बरामद
-बोलेरो जब्त, पुलिस को चकमा देकर चालक फरार; तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चौक पर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 238.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदी एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रमौली चौक पर छापेमारी की। इस दौरान बोलेरो गाड़ी से 238.68 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की खेप और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब तस्करी के नेटवर्क का लगाया जा रहा पता:
पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और उसकी डिलीवरी के संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, इस तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता और किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के बाद शराब तस्करी से जुड़े अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है।
बेनीबाद पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।












