-चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी और राहुल गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में महागठबंधन का प्रदर्शन, पुतला फूंका
मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण में इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया। महागठबंधन ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए आक्रोश मार्च निकाला और पुतला दहन किया।
महागठबंधन के बैनर तले निकला आक्रोश मार्च नरसिंह बाबा मठ से शुरू होकर गांधी चौक, मीना बाजार पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और सभा का आयोजन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

सभा को वरिष्ठ नेता बंकिम चंद्र दत्त, विजय शंकर सिंह और प्रो. विजय शंकर पांडेय ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए महागठबंधन की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने किया।
प्रदर्शन में ओबैदुर रहमान खान, मदन प्रसाद, धनंजय तिवारी, चुमन जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, अमित कुमार, राजकुमार यादव, किरण कुशवाहा और त्रिपुरारी मिश्र सहित जिला व प्रखंड स्तर के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।












