-पीएम आवास योजना की सूची से नाम हटाने का आरोप, दंपति ने बीडीओ से की शिकायत
दीपक कुमार/गायघाट।
गायघाट। प्रखंड की रामनगर पंचायत से पहुंचे एक दंपति ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से उनका नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दंपति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से शिकायत कर मामले की जांच कराने और पात्रता के आधार पर उनका नाम पुनः सूची में शामिल कराने की मांग की है।
दंपति ने बताया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के पात्र हैं। इसके बावजूद उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। उनका कहना है कि योजना के तहत पक्का आवास मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सूची से नाम हटने के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दंपति ने बीडीओ से मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि किस स्तर पर उनका नाम सूची से हटाया गया। साथ ही उन्होंने पात्रता की जांच के बाद योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।
इधर, बीडीओ ने दंपति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने और पात्र पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।













