-गांधी जयंती पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में कार्यक्रम आयोजित
बन्दरा/मुजफ्फरपुर(दीपक)। गांधी जयंती के अवसर पर बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सदाचार के संदेशों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में आशा कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवांगी राज, सुल्ताना आजमी, अभिषेक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।













