-फर्जी आधार कार्ड से बैंकिंग में सेंधमारी की साजिश नाकाम, सीएसपी संचालक समेत 3 गिरफ्तार
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से बैंक ऋण लेने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। सेंट्रल बैंक के सीएसपी केंद्र पर छापेमारी कर पुलिस ने संचालक मनीष कुमार और दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं फर्जी भारतीय आधार बनवाने सीएसपी पर आई थीं। मौके से लैपटॉप, दो फिंगर स्कैनर, आई स्कैनर, कैमरा और कई फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में भारतीय पहचान बनाकर बैंकिंग में घुसपैठ की कोशिश सामने आई है। सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार और थानाध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस लैपटॉप के डाटा की जांच कर नेटवर्क खंगाल रही है।













