Advertisement

रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी का 19वां पदस्थापना समारोह संपन्न, आलोक सिंह बने अध्यक्ष, रूपेश कुमार सचिव

-रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी का 19वां पदस्थापना समारोह संपन्न, आलोक सिंह बने अध्यक्ष, रूपेश कुमार सचिव

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा स्थित एक निजी होटल के सभागार में रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी का 19वां पदस्थापना समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन रोटेरियन कुमार प्रीतम ने किया।
समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन आलोक सिंह को क्लब का अध्यक्ष तथा रोटेरियन रूपेश कुमार को सचिव के रूप में विधिवत पदस्थापित किया गया। डॉ. विजय कुमार ने आलोक सिंह को तथा रणधीर कुमार ने रूपेश कुमार को कॉलर पहनाकर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि तथा असिस्टेंट गवर्नर अजीत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में रोटरी क्लब ऑफ लिच्छवी समाजहित के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनमें नियमित रक्तदान शिविर, महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता, निःशुल्क कंप्यूटर क्लास का संचालन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान प्रमुख होंगे।
समारोह के दौरान क्लब के सभी सदस्यों ने नवपदस्थापित अध्यक्ष एवं सचिव का स्वागत करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संजीत कुमार कर्ण, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, अफरोज आलम अंसारी, वी.एन. उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार शैल, आमोद कुमार, उमाकांत गुप्ता सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।