Advertisement

अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए सुगौली चीनी मिल के शिविर में किसानों ने किया आनलाइन आवेदन

-अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए सुगौली चीनी मिल के शिविर में किसानों ने किया आनलाइन आवेदन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
एचपीसीएल बायोफुएल्स लिमिटेड, इकाई सुगौली के द्वारा मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना 2025- 26 के अंतर्गत गन्ना यंत्रीकरण योजना में कृषि यंत्रों की ख़रीद पर अनुदान प्राप्त करने के लिए गन्ना कृषकों को मिलने वाले अनुदान के लिए आनलाइन कैंप का आयोजन किया गया। सुगौली चीनी मिल के कार्यवाहक महाप्रबंधक रमेश शुक्ला की देखरेख में किसान हित में ऑन लाईन अपलाई कैंप के माध्यम से सुगौली चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि यंत्रों को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरा।

इस अवसर पर इकाई के आईटी प्रबंधक आर के राव, गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार, गन्ना अधिकारी अमित कुमार सिंह, रणजीत सिंह, अजय कुमार शर्मा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। बिहार सरकार, गन्ना उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सह सहायक ईख आयुक (मुख्यालय) वेदव्रत कुमार ने किसानों से अपील किया कि गन्ना उद्योग विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि यंत्रों को प्राप्त करने के लिए चीनी मिल क्षेत्र के किसान अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं और योजना का लाभ उठाएं। इस दौरान सैकड़ों किसानों की भीड़ ऑन लाईन आवेदन करने के लिए मिल में एकत्र हुई थी । जिनके लिए चार कम्प्यूटर केंद्र बनाकर ऑन लाइन आवेदन लिए गए।