-पुस्तक मेला देवघर में राजेश्वर नेपाली की कविता वाचन किया जाएगा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
दस दिवसीय पुस्तक मेला का समापन 21जनवरी को है। समापन दिवस के अवसर पर वृहत कवि गोष्ठी आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजेश्वर नेपाली की स्वरचित कविताओं को प्रमुखता से जगह दी जाएगी।इस समापन समारोह में स्व.राजेश्वर नेपाली के सुपुत्र तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23के बार्डाध्यक्ष व नेपाल हिंदी सम्मेलन के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह सात सदस्यीय टीम के साथ देवघर जा रहे हैं।

जिसमें साहित्यकार तथा पत्रकार भी शामिल हैं। पुस्तक मेला में राजेश्वर नेपाली की लिखित पुस्तकें भी प्रदर्शनी में शामिल हैं। शांति निकेतन की संस्था के अध्यक्ष के संयोजकत्व में आयोजित पुस्तक मेला का उद्घाटन झारखंड के गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने किया था। उपयुक्त जानकारी साहित्यकार डॉ.रामावतार राय ने दी है।














