Advertisement

कांटी रेलवे स्टेशन के ऊंचे प्लेटफॉर्म से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की आशंका

-कांटी रेलवे स्टेशन के ऊंचे प्लेटफॉर्म से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की आशंका

मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कांटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की अधिक ऊंचाई यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म अत्यधिक ऊंचा होने के कारण ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को हो रही है। कई बार यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि कांटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार इसकी ऊंचाई में सुधार कर यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जाए।
लोगों ने रेलवे अधिकारियों से इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।