Advertisement

डाॅ. महेन्द्र मधुकर को मिला ‘विधा वाचस्पति’ सम्मान

डाॅ. महेन्द्र मधुकर को मिला ‘विधा वाचस्पति’ सम्मान

-साहित्य जगत में खुशी की लहर

संवाददाता।मुजफ्फरपुर/पटना।

हिन्दी साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर डाॅ. महेन्द्र मधुकर को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की सर्वोच्च उपाधि ‘विधा वाचस्पति’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान रविवार को पटना के विराट सभा कक्ष में प्रख्यात साहित्यकार डाॅ. सूर्य प्रसाद दीक्षित और सम्मेलन के अध्यक्ष डाॅ. अनिल सुलभ द्वारा प्रदान किया गया। डाॅ. मधुकर हिन्दी साहित्य के जाने-माने उपन्यासकार, कवि और आलोचक हैं, जिन्हें 70 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है।

डाॅ. मधुकर के नाम पर 17 उपन्यास, 10 कविता संग्रह और 15 आलोचनात्मक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘विधा वाचस्पति’ सम्मान की महत्ता इस बात से समझी जा सकती है कि यह डी.लिट. उपाधि के समकक्ष है। डाॅ. मधुकर को यह सम्मान मिलने पर मुजफ्फरपुर के साहित्य जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नटवर साहित्य परिषद, प्रेमचंद साहित्य परिषद और अन्य प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।