Advertisement

गायघाट विधायक का निर्देश,बाढ़ प्रभावित किसानों को शीघ्र मिले कृषि अनुदान

गायघाट विधायक का निर्देश,बाढ़ प्रभावित किसानों को शीघ्र मिले कृषि अनुदान

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिले के गायघाट प्रखंड के किसान भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गायघाट विधायक निरंजन राय ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की क्षति का आकलन कर उन्हें जल्द से जल्द कृषि इनपुट अनुदान राशि प्रदान करने का निर्देश दिया।

 

बाढ़ से प्रभावित 14 पंचायतों – जमालपुर कोदई, शिवदाहा, कांटा पिरौंछा उत्तरी और दक्षिणी, बलौर निधि, लदौर, केवटसा, बरुआरी, सुस्ता, लक्ष्मणनगर, जांता, लोमा, दहिला पटशर्मा एवं बाघखाल – के किसानों को सहायता दिलाने के लिए आपदा विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि पदाधिकारी सहित कई अधिकारी और किसान सलाहकार उपस्थित रहे।