नेपाल: बस दुर्घटना में दस यात्रियों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत,30घायल

-वस दुर्घटना में दस यात्रियों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत,30घायल

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल में बुधवार की रातहुयी वस दुर्घटना में दस यात्रियों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी है।वही 30यात्री की घायल होने की खबर है।

पूर्व पश्चिम राजमार्ग के कपिलवस्तु के शिवराज नगरपालिका 1सुरही पुल के नजदीक बुधवार की रात 2वजे सड़क से 200मीटर नीचे वस असंतुलन होकर गिर गयी। महेंद्र नगर से सु. प.प्र.02-001नंबर की वस काठमांडू के लिए चली थी। घटना स्थल पर नेपाली सेना, प्रहरी तथा स्थानीय नागरिक उद्धार कार्य में लगे हैं। घटना की विस्तृत जानकारी आना बांकी है
सभी घायलों को कपिलवस्तु सहित अन्य अस्पतालों में चिकित्सा हेतु भेजा गया है। कपिलवस्तु के प्रमुख जिला अधिकारी विश्व प्रकाश अर्याल ने घटना की पुष्टि की हैं।

Related Articles