Advertisement

मुजफ्फरपुर: पीयर पुलिस ने की कार्यवाई,अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

-अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-बरियारपुर से दोनों को किया गिरफ्तार
-पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाई के बाद भेजा गया जेल
-एक का पहले से भी रहा है आपराधिक इतिहास

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पीयर थाना क्षेत्र के बरियारपुर से यह कार्रवाई की गई है। जिले के एसएसपी ने इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीयर थाना की पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे अपराधकर्मी राजू कुमार एवं मुन्ना गिरी, दोनों साकिन-बरियारपुर,थाना-पीयर, जिला मुजफ्फरपुर को रंगे हाथ अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में पियर थाना में कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वही गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना गिरी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पीयर थाना में इसके खिलाफ साल 2018 में आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ कांड भी विभिन्न धाराओं में पहले से दर्ज है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभिव्यक्तियों को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया है।